फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ फुगाना कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बुढ़ाना में बुढ़ाना कोतवाली में भाकियू के धरने में मौजूद चीनी मिल व प्रशासनिक अधिकारी तथा भाकिय? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीओ फुगाना कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। ग्राम हबीबपुर सीकरी के बुजुर्ग की बीस दिन पूर्व हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सीओ फुगाना के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव हबीबपुर सीकरी के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सीओ फुगाना कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 26 जुलाई को दोपहर वृद्ध पूरण सिंह का शव उनकी ट्यूबवेल पर मिला था। मृतक के बेटे मोहन कुमार ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर फुगाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोप है कि फुगाना पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि गांव के ही युवक ने पैसे के लेनदेन को लेकर उसके पिता की हत्या की है। घटना के संबंध में कई बार फुगाना पुलिस से मिल चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पूरण सिंह की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सीओ फुगाना के नाम कार्यालय को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में बिशन सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाबूराम, नरेश, महिपाल, राजेश, पप्पू, श्याम सिंह, चरण सिंह, अतर सिंह, ओमपाल व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें