पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करती महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए निशुल्क जूडो कराटे कैंप का आयोजन किया। कैंप महिला पुलिस कर्मियों ने अच्छी संख्या में भाग लिया।
उद्घाटन पुलिस लाइन के आरआई नदीम ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। नदीम ने कहा की समाज की महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से संबल प्रदान करने का काम महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया जाता है। इसकी पहल साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जूडो कराटे कैंप लगाकर की है।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू सैनी ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिया जाना बेहद जरूरी है। ट्रेनिंग मास्टर वेदप्रकाश शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ हमारी मुहिम में अहम भूमिका निभाई है। विशिष्ट अतिथि पंकज वालिया ने कहा संस्था के कार्य अन्य सभी के लिए अनुकरणीय है। संस्था के संरक्षक मनोज सैनी, मनोचा खंडेलवाल, राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलेश कुमार, पंकज भारद्वाज, अंकित सैनी, रेखा राठी, रीता, रीना कश्यप, सुमित सैनी, साक्षी सैनी, आशु सैनी आदि रहे।