फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नवरात्रि की तैयारी में जुटीं महिलाएं, बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर से होगी। नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाएगी। पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होगी। पर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाने के लिए महिलाएं तैयारियों में जुट गई हैं। घरों में पूजा स्थल सजाने, सांझी विराजमान करने और पूजन सामग्री जुटाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, झांसी रानी, गांधीनगर, गांधी कॉलोनी, आनंदपुरी और नई मंडी सहित विभिन्न बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सजी हैं। यहां मां दुर्गा की मिट्टी की मूर्तियां, लाल चुनरी, रोली, अक्षत, नारियल, दीपक और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव चौक स्थित बाजार के दुकानदार अशोक पाल ने बताया कि बाजार में नए डिजाइन की माता की चुनरी और श्रृंगार सामग्री की सबसे ज्यादा खरीदारी की जा रही है।
-

सुबह 7:30 से 10 बजे तक कलश स्थापना का मुहूर्त
गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी पंडित यमुना प्रसाद डिमरी ने बताया कि 11 अक्तूबर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7:30 से 10 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:31 बजे तक है। उन्होंने बताया कि घटस्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, साफ मिट्टी, जल से भरा कलश, नारियल, आम या अशोक के पत्ते, लाल कपड़ा, रोली, अक्षत, फूल, दीपक, धूप और फल आदि सामग्री पहले से तैयार करनी चाहिए। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर श्रद्धालु व्रत और आराधना का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें