राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में भाषण प्रतियोगिता में विचार रखती छात्रा
- फोटो : DEVBAND
नारी शक्ति भारतीय जनजीवन की धुरी : डा. विपिन
देवबंद। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सहभागिता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि नारी शक्ति भारतीय जनजीवन की धुरी है। संस्कृति, परंपरा या धरोहर उसके कारण ही पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तानांतरित होती रही है। राष्ट्र सशक्त तभी बन सकता है जब उसका हर नागरिक सशक्त हो। इसमें महिलाओं की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। नोडल अधिकारी डा. लता शर्मा ने कहा कि महिलाएं देश के विकास और समाज में अपनी भागीदारी को सशक्त ढंग से पूरा कर रही है। प्राध्यापक डा. अरविंद कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा कानूनों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा व सामान्य जीवन में उनकी समान भागीदारी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। प्राध्यापक डा. रेणु ने कहा कि देश के समग्र विकास व निर्माण में महिलाओं के योगदान का चार्टर असीमित है। भाषण प्रतियोगिता में नीतू त्यागी प्रथम, ज्योति व अक्षिता शर्मा द्व्तिीय एवं तनिका व शिवानी शर्मा तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर डा. धीर सिंह, डा. मदनपाल सिंह, शालू शर्मा, साहिबा, प्रेरणा, पारूल, खुशी व अरशी आदि रहे।