फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-दून हाईवे पर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर ट्रांसपोर्टनगर चौकी क्षेत्र में महिला से दूसरे वर्ग के युवक द्वारा बदसलूकी किए जाने पर हंगामा हो गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कार चालक से भी मारपीट कर दी। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला रविवार दोपहर अपनी कार से कहीं गई थी। लौटते समय वह हाईवे पर ट्रांसपोर्टनगर चौकी के पास रुकी थी। वहां कार रुकने की जगह पर महिला ने अपने छोटे बच्चे को कार से नीचे उतारकर खड़ा किया। वहीं दुकान करने वाले गांव मुस्तफाबाद निवासी दूसरे वर्ग के युवक ने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी भी कर दी। महिला के कार चालक ने उसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने चालक के साथ ही मारपीट कर दी, जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी नरेंद्र पंवार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांसपोर्टनगर चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें