मीरापुर। मोहल्ला कमलियान निवासी एक महिला बेहोशी की हालत में रजबहे की पटरी पर पड़ी मिली। पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खाया था।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कमलियान निवासी महिला बेहोशी की हालत में दोपहर के समय रजबहे के पुल के पास पड़ी थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को उठाया और उससे जानकारी की। महिला ने बताया कि उसने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खाया है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी करीब दो साल से भुम्मा रोड स्थित एक अलग मकान में रह रही है। पति-पत्नी में मतभेद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।