फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
बेटी की मौत पर कोतवाली में रिपार्ट दर्ज कराने पहुंचे मृतका के मायके वाले व अन्य ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जौला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वालों व पुलिस को देखकर ससुराल वाले फरार हो गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे मायके वालों ने दहेज मे कार न मिलने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव पिठलोकर निवासी मंगू ने बेटी तब्बसुम (21) का निकाह डेढ़ साल पहले बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी सन्नवर के बेटे अशरफ के साथ किया था। रविवार को तब्बसुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के पिता मंगू व भाई लुकमान दर्जनों परिजनों व ग्रामीणों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे और दहेज में कार न मिलने पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीएम अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपार्ट दर्ज करवाने कोतवाली पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का पति अशरफ शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रहा था। शादी के बाद उन्होंने अशरफ को उसकी मांग के अनुसार अतिरिक्त दहेज में बाइक भी दी थी। अब ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि कार न मिलने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिवार वालों ने उसके पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें