मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर भैंसा बुग्गी की सवारी का आनंद लेतीं डीएम सेल्वा कुमारी जे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग अंदाज में छाई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी भैसा-बुग्गी चलाते हुए तस्वीर वायरल हुई है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ डीएम आवास पर ही ये सवारी की। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने रविवार को अपने आवास पर ही भैंसा बुग्गी की सवारी की। अपने आवास पर बुलाई गई भैंसा बुग्गी की सवारी का उन्होंने अपनी बेटी के साथ जमकर आनंद लिया। इस बीच उनकी यह फोटो जमकर वायरल हुई। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में भैंसा-बुग्गी चलाते हुए तस्वीर छाई रही।