फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजड़ू में महिला की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की करंट की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में शुक्रवार सुबह महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने घर पहुंचे बिजली कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बाद में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में संत रविदास मंदिर के पीछे रहने वाली महिला की शुक्रवार सुबह घर पर ही अचानक करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय बिजली कर्मचारी चेकिंग के लिए महिला के घर पहुंचे थे, जिसे लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चेकिंग के लिए पहुंचे बिजली कर्मचारियों को देखकर महिला उनसे डर गई और बिजली के तारों पर गिर पड़ी, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसआई रविशंकर पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि महिला की करंट लगने से मौत हुई थी। बाद में परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिस पर पंचनामा भरकर शव को पीड़ित परिजनों के हवाले कर दिया गया। शव को बाद में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें