फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे पर खूब बरपा हंगामा

विज्ञापन
हंगामे करते क्रांति शिव सेना के कार्यकर्ता को थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वैलेंटाइन-डे पर खूब बरपा हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन-डे के विरोध में हंगामा कर रहे बजरंग दल व क्रांति शिवसेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बजरंग दल के 26 कार्यकर्ताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कमल प्लाजा में हंगामा कर रहे सात क्रांति शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
वैलेंटाइन-डे मनाए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को पहले में ही सार्वजनिक स्थलों के साथ ही होटल-रेस्टोरेंट में नहीं जाने की चेतावनी दी थी। क्रांति शिवसेना ने तो इस संबंध में कुछ दिन पूर्व होटल व रेस्टोरेंट्स संचालकों को भी पत्र जारी कर वैलेंटाइन-डे पर अपने यहां प्रेमी जोड़ों को नहीं बैठाने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को वैलेंटाइन-डे के अवसर पर सुबह से ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता प्रेमी जोड़ों की तलाश में लग गए थे। इसी क्रम में शहर के शिवचौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए वैलेंटाइन-डे को पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने मौके से 26 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोपहर बाद सभी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, शहर के रेलवे रोड स्थित कमल प्लाजा में मौजूद कुछ युवा जोड़ों की सूचना पर क्रांति शिवसेना के कार्यकर्ता वहां जा पहुंचे और युवा जोड़ों का विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया तो वे वहीं धरने पर बैठ गए। हंगामे के बाद पुलिस ने वहां से सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें नरेंद्र पंवार, मुकेश त्यागी, योगेंद्र शर्मा, मनीष चौधरी, राजेश कश्यप, लोकेश सैनी और बंटी चौधरी शामिल रहे। पुलिस सभी को लेकर सिविल लाइन थाने पर आ गई। यहां आकर बाकी कार्यकर्ताओं ने फिर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरशरण शर्मा ने बताया कि सभी सातों कार्यकर्ताओं का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
बॉक्स ..............
शहर में सतर्क रही पुलिस
मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन-डे मनाए जाने को लेकर जनपद पुलिस शुक्रवार को सतर्क रही। शहर क्षेत्र में तीनों थानों के साथ ही महिला पुलिस भी सक्रिय रही और लगातार गश्त करती रही। हालांकि छिटपुट हंगामे को छोड़कर कहीं से भी प्रेमी जोड़ों या युवक-युवतियों को परेशान किए जाने की कोई सूचना शाम तक नहीं मिली। वहीं, वैलेंटाइन-डे को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा पूर्व में दी गई चेतावनी के मद्देनजर प्रेमी जोड़ों के साथ ही युवक-युवतियों ने भी एक साथ सार्वजनिक स्थल या होटल-रेस्टोरेंट्स पर जाने से गुरेज ही किया।
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे मनाया
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को वैलेंटाइन डे मनाया गया। युवाओं एक दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार किया। शहर में गिफ्ट की दुकानों पर युवाओं ने जमकर खरीदारी की। नवदंपती ने भी इसे सेलिब्रेट किया।

हंगामे करते क्रांति शिव सेना के कार्यकर्ता को थाने ले जाती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें