फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

(हादसे में महिला की मौत, पति समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, पति समेत दो घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पर हुए हादसे में वहलना निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि पति समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी ओमवीर बुधवार दोपहर पत्नी पूनम (35) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में रामराज क्षेत्र के गांव देवल जा रहा था। जैसे ही पति-पत्नी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर द्वारिका सिटी के निकट पहुंचे, उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे एक्टिवा से जा भिड़ी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर होते ही बाइक सवार पूनम गिर गई, जिससे उसका सिर सड़क से टकराया और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही अचेत हो गई। हादसे में ओमवीर व एक्टिवा सवार लड़की भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घायल ओमवीर व एक्टिवा सवार युवती को जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें