फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में घास काटने गई महिला ने चार युवकों पर लगाया खेत में खींचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने चार युवकों पर लगाया खेत में खींचने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। खेत में घास काटने गई महिला ने चार युवकों पर जबरन गन्ने के खेत में खींचने के प्रयास का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर आरोपी ग्रामीणों को आता देख फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की कालोनी निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह घास काटने गई थी। इसी दौरान असदपुर करंजाली रोड पर खड़े चार युवकों ने गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की। आरोपी युवकों ने तमंचे से आतंकित कर उसे गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोपहर बाद पीड़ित महिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगराध्यक्ष शुभलेश शर्मा के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। वहीं, भाजपा नेत्री ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। वहीं, कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें