भाइयों की समृद्धि और खुशहाली की कामना
मुजफ्फरनगर/खतौली। जनपद के देहात क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के हाथ पर राखी बांधकर उससे अपनी सुरक्षा का वचन लेने के बाद व्रत का परायण किया। महिलाओं ने सुबह उठकर घर के सभी दरवाजों पर सीता-राम के साथ ही आराध्य देव के नाम लिखकर उनका पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। कस्बे में कुछ मुस्लिम युवकों ने भी हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट किए।
शाहपुर कस्बे व क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
छपार क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं, एकल विद्यालय अभियान से जुड़ीं महिलाओं ने छपार थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कार्यालय प्रमुख रोबिन कुमार, लोकेश धीमान, रेशो, रेशमा, संगीता, शारदा, वर्षा और पूजा आदि उपस्थित रहीं।
मीरापुर में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधकर उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। कोविड-19 के चलते इस बार नगर में प्रतिवर्ष निकलने वाली भगवान गणेश की शोभायात्रा इस बार नहीं निकाली गई।
रोहाना में रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों के घर जाकर उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा ओर तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए।
पुरकाजी में बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र व तरक्की के साथ ही सलामती की भी कामना की। भाइयों ने भी बहनों को नकदी व अन्य उपहार भेंट कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान बाजारों में मिठाई व फल की दुकानों पर भीड़ लगी रही। उधर, विधायक प्रमोद उटवाल ने गांव कल्लनपुर धमात के रविदास मंदिर पर पहुंचकर अनुसूचित वर्ग की महिलाओं व युवतियों से राखी बंधवाकर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। धर्मेंद्र तोमर, हिमांशु सैनी, नरेश प्रधान, सुनील वाल्मीकि, राजकुमार और बबलू आदि मौजूद रहे।
भोपा में शुकतीर्थ ब्रह्मकुमारी ओम शांति सेंटर की बहनों ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। ब्रह्मकुमारी प्रवेश कुमारी ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन हमारी संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है।
चरथावल में रक्षा बंधन पर नन्हें भाईयों को राखी बांधती बहनें- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल में भाई को मिठाई खिलाती बहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR