फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुजड़ू बिजलीघर पर फैले मिले तार, एसडीओ और जेई को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने सुजड़ू बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली घर में वायरिंग इधर-उधर फैली मिलने पर नाराजगी जताते हुए एसडीओ और जेई को चेतावनी जारी की। उन्होंने बिजली घर में साफ-सफाई न होने और गंदगी पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता मनोज यादव के साथ 66केवीए सुजड़ू बिजलीघर का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीओ दिनेश कुमार गुप्ता को समय रहते मेंटिनेंस का कार्य पूरा करने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की लाइनों में ट्रिपिंग पर काबू पाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लाइनों की मरम्मत कार्य जारी रखते हुए उनके ऊपर आ रही पेड़ की टहनियों को समय रहते कटवाने के भी निर्देश दिए। बिजली घर में फैल रहे तारों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीओ और जेई को चेतावनी जारी कर तीन दिन में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया। जेई ज्ञानी प्रसाद एवं पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें