फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बहन के गले में बेल्ट का फंदा बनाकर घसीटते रहे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बागपत के बड़ावद गांव के रहने वाले परिवार के बीच शहर के प्रेमपुरी में किराए के मकान में विवाद हुआ। दोनों किशोर भाई बहन के गले में बेल्ट का फंदा बनाकर घुमाते रहे। मकान में रह रहे दूसरे किराएदारों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें भगा दिया। भांजे के मौत के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव बड़ावद निवासी पार्वती कई साल से पति से मनमुटाव के कारण शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी कॉलोनी में श्रीनिवास सिंह के मकान में किराए पर रहती है। वह घरों में बर्तन चौका का काम कर अपना जीवन यापन करती है। उसकी शादीशुदा बेटी छोटी अपने 11 माह के बेटे अभिषेक को लेकर पिछले पांच माह से अपनी मां के पास रह रही है। सोमवार रात दोनों भाइयों के साथ बहन का विवाद हुआ। मंगलवार को छोटी बागपत जेल में बंद अपने पति विजय से मिलने जाना चाहती थी, जिसका दोनों भाई विरोध कर रहे थे। पार्वती ने उसे पांच हजार रुपये भी दिए थे। इसी पर दोनों भाई नाराज हो गए। कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ा और दोनों ने बहन के गले में बेल्ट डालकर हत्या का प्रयास किया।
मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार उदय पाल ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों भाइयों का बहन के साथ झगड़ा हो रहा था। वह नीचे आने लगे तो उन्हें चाकू दिखाकर नीचे नहीं आने की धमकी दी और मामले को पारिवारिक बताकर सभी को वापस भेज दिया। युवकों के भागने के बाद नीचे आकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को बताया।
विज्ञापन



परिवार के विजय से कर ली थी शादी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छोटी ने अपने पारिवारिक ताऊ के बेटे से प्रेम-प्रसंग में शादी की थी। इसी के चलते नाराज भाइयों ने बहन पर जानलेवा किया। छीना झपटी में गिर कर चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें