फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली पर ठिठुरन कम नहीं हुई

विज्ञापन
सर्दी में गर्म कपडे मुहं पर लपेटकर गंतव्य को जाते स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
धूप निकली पर ठिठुरन कम नहीं हुई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही धूप खिली, लेकिन ठिठुरन बरकरार रही। शाम होते ही एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई दिन बाद मंगलवार को सुबह से ही धूप नजर आई। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 16.2 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि न्यूनतम 6.8 डिग्री रहा। कई दिनों बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ज्यादातर बाजार बंद ही रहा, लेकिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही खूब नजर आई। दोपहर में लोग धूप में बैठे नजर आए लेकिन सूरज ढलते ही गलन वाली सर्दी शुरू हो गई। वहीं, पुरकाजी में मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से चहल पहल बनी रही। व्यापारी वीरेंद्र सिंह, नरेश मिगलानी, संजीव छाबड़ा, अमित गर्ग, अरुण गर्ग, शंकर गोयल, विपिन वर्मा, गोपाल कोरी, अनिमेष गुप्ता, लवि अग्रवाल आदि ने बताया कि मंगलवार को मौसम सही रहने से ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें