फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़ी गाड़ी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे के जानसठ बाईपास के निकट खड़ी डीसीएम में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त यमुनानगर निवासी काका के रूप में हुई है। अधेड़ की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित जानसठ बाईपास पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त हरियाणा के जनपद यमुनानगर निवासी काका (46 वर्ष) पुत्र कदम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई, शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अधेड़ की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें