फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बिजली जनता को करेगी परेशान

Sat, 23 Jun 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की जनता को सोमवार तक विद्युत कटौती से जूझना पडे़गा। नरा बिजलीघर का 63 एमवीए और जौली रोड बिजलीघर का 132 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ये हालत बने हैं।  शहर सहित पूरे जनपद में जनता भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से जूझ रही है। रात्रि में साढे़ बारह बजे बिजली आने से शहर की जनता त्राही-त्राही करने को मजबूर हो गई है।
विज्ञापन


प्रतिदिन लगभग पांच से छह घंटे की कटिंग हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हालात इससे भी ज्यादा खराब हो गए हैं। दो दिन से ये हालात बने हुए हैं। बिजली की व्यवस्था अचानक चरमरा जाने का कारण नरा बिजली घर का 63 एमवीए का और जौली रोड बिजलीघर का 132 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकना है। जिससे सात बिजलीघरों की बिजली प्रभावित हुई है। विद्युत निगम अब बारी-बारी से बिजलीघरों को विद्युत आपूर्ति कर रहा है। इन ट्रांसफार्मर के फुंकने का कारण आंधी के दौरान आई खराबी बताई जा रही है। इसमें जौली रोड का ट्रांसफार्मर सोमवार तक और नरा का अगले शनिवार तक ठीक होने की संभावना है। ऐसे में सोमवार तक लोगों को अधिक दिक्कत रहेगी। बिजली की सामान्य स्थिति दस दिन बाद ही हो पाएगी।  

उधर, अधीक्षण अभियंता विद्युत एके आत्रेय का कहना है कि गर्मी के मौसम बिजली सभी को निरंतर मिलती रहे, इसके लिए बारी-बारी से कटिंग की जा रही है। यह प्रयास है कि शहर के सभी बिजली घरों के क्षेत्र को बराबर बिजली मिले।
विज्ञापन

उधर, शाहपुर कस्बे में स्थित 32/ 11 बिजलीघर जनपद का सबसे बड़ा बिजलीघर है। जिससे कस्बे सहित आसपास के गांवों को विद्युत की आपूर्ति की जाती है। पिछले लगभग चार-पांच दिनों से विद्युत की अघोषित कटौती से जनता में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें