फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली सूची के एडमिशन सोमवार तक

Sat, 23 Jun 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Admission - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में पहली सूची के एडमिशन सोमवार तक होंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। छात्र-छात्राओं को एडमिशन के साथ लगने वाले कागजों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण प्रवेश में दिक्कत भी हो रही है।  
विज्ञापन


शहर के चारों महाविद्यालयों में इस समय एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं में मारामारी मची है। पहली कट ऑफ सूची के एडमिशन अब सोमवार तक होंगे। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। शहर के जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में बीए में 480 सीट हैं और बीकॉम में यहां 240 सीट वित्त पोषित में हैं। इस कॉलेज में केवल छात्राओं के ही प्रवेश होंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा कागजों की पूर्ति नहीं कर पाने के कारण काफी कम एडमिशन यहां हो पाए हैं।  

डीएवी कॉलेज में बीए में 320 सीटें हैं। बीएससी बायो में 240 और मेथ में 320 सीट हैं। यहां भी पहली सूची के हिसाब से काफी कम प्रवेश हो पाए हैं। छोटूराम महाविद्यालय में बीएससी एजी में 240 और बायो में 80 एवं मैथ में 80 सीट हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 613, बीकॉम में 400, बीएससी मैथ में 200 और स्टेटिक्स में 240 सीटें हैं।
विज्ञापन


बीएससी बायो में 80 और बीएससी होम साइंस में 80, बीपीएड में 100 और बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 160 सीटें हैं। प्रवेश के फार्म के साथ छात्र-छात्राओं से मूल निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, टीसी आदि ली जा रही है। इन कागजों को तैयार कराने में बच्चों को समय लग रहा है। कॉलेज मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में प्रार्थना पत्र लिखवाने के बाद समय दे रहा है। कॉलेजों में एडमिशन की गति धीमी होने के कारण ही विश्वविद्यालय ने पहली सूची के प्रवेश शनिवार के स्थान पर सोमवार तक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें