फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली में महिला की हत्या को लेकर लोगों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कहासुनी में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। घरेलू कलह और कहासुनी में एक युवक फिरोज आपा खो बैठा और अपनी पत्नी खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खुशनुमा की शादी वर्ष 2007 में बुढ़ाना रोड निवासी फिरोज के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। इनके बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था, चार दिन पहले खुशनुमा अपने मायके भी गई थी और शुक्रवार को ही वापस लौटी थी। शनिवार शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फिर से इनमें विवाद हो गया, विवाद के दौरान फिरोज ने तमंचे से खुशनुमा को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिरोज के पिता अब्दुल करीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर खुशनुमा के पति, सास और देवर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि गृहक्लेश के चलते युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें