फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई फैक्टरियों के सामने जल रहा था कूड़ा, मिले पॉलिथीन के ढेर

विज्ञापन
शहर भोपा रोड़ पर गोपनीय जांच को पहुंचे ईपीसीए अध्यक्ष डा. भूरेलाल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कई फैक्टरियों के सामने जल रहा था कूड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईपीसीए (एंवायरमेंट पॉल्यूशन ऑफ कंट्रोल अॅथारिटी) के अध्यक्ष डा. भूरेलाल ने शहर और खतौली क्षेत्र में गुपचुप तरीके से मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान औद्योगिक और नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी और कूड़ा जलता हुआ मिला। कई स्थानों पर प्लास्टिक पॉलिथीन के ढेर मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग और फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वह जिले में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारणों की रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपेंगे। मुआयने के बाद उन्होंने डीएम और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

रविवार को ईपीसीए के चेयरमैन डॉक्टर भूरेलाल ने गोपनीय दौरे की भनक किसी प्रशासनिक अधिकारी को नहीं लगी। उन्होंने शहर के भोपा रोड, जानसठ रोड, जौली रोड़ और खतौली क्षेत्र का अकेले भ्रमण किया। औद्योगिक क्षेत्र में उन्हें कई स्थानों पर कूड़ा जलता मिला और पॉलिथीन के ढेर मिले। निरीक्षण के बाद उन्होंने डीएम सेल्वा कुमारी जे और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अंकित सिंह से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कूडे़ और पॉलिथीन को सही स्थान पर निस्तारण किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता, तो संबंधित विभाग और फैक्टरी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खुले में निर्माण सामग्री पाए जाने पर वायु प्रदूषण फैलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद, नगरपालिका क्षेत्र में स्थानीय निकाय प्रभारी मजिस्ट्रेट अजय अंबष्ट के नेतृत्व में भोपा रोड पर सफाई कराई और उड़ती धूल को दबाने के लिए पानी का छिड़काव कराया। जटमुझेड़ा और ढंढेरा में पेपर मिलों के गंदे पानी निकासी सही नहीं मिली। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके दौरे के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें