फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह महीने बाद पत्नी की हत्या की

विज्ञापन
मंसूरपुर में गांव पुरबालियान में आरोपी पति साबिर के घर के बाहर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शादी के छह महीने बाद पत्नी की हत्या
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। शादी के करीब छह माह बाद ही चार लाख रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने पत्नी की डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने शौहर समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी साबिर पुत्र मोहम्मद अली काफी समय से दिल्ली बॉर्डर के कस्बे लोनी में हेयर सैलून चलाता था। इसी दौरान सैलून के पास ही ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली जोया (24) पुत्री मुकीम से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी से 23 फरवरी 2020 को उनका निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद जोया पुरबालियान ससुराल में रहने लगी। जोया के पिता मुकीम के अनुसार ब्यूटी पॉर्लर चलाने के कारण जोया के पास करीब चार लाख रुपये थे। लॉकडाउन के कारण साबिर अब पुरबालियान में ही नया सैलून शुरू करने के लिए जोया से इन रुपयों की मांग कर रहा था। वहीं, जोया अपने ब्यूटी पॉर्लर के चलते लोनी में ही रहने व वहीं सैलून चलाने की बात कर रही थी। इसे लेकर पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। शनिवार रात दोनों के बीच इन्हीं रुपयों को लेकर विवाद हुआ, जिससे गुस्साए साबिर ने डाटा केबल से जोया की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जोया के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए साबिर को हिरासत में लेकर डाटा केबल को भी कब्जे में ले लिया। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि जोया के पिता मुकीम ने पति साबिर, जेठ फैय्याज व ससुर मोहम्मद अली के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व साबिर ने किया था आत्महत्या का प्रयास
मंसूरपुर। लंबे प्रेम-प्रसंग के बाद हुई शादी चार लाख रुपयों के लालच में छह माह भी नहीं चल पाई। जोया के पास मौजूद चार लाख रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि करीब एक माह पूर्व साबिर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि उस समय ग्रामीणों ने साबिर को बचा लिया था, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें