फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जहां पांच हजार के लिए गई थी जान, वहीं इकट्ठे हुए 24 लाख

विज्ञापन
बुढ़ाना में डीएवी कॉलेज के सामने पंचायत में पहुंचे लोग : वीडियोग्रेब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वक्त का खेल देखिए...पांच हजार रुपये फीस के लिए सिस्टम से लड़ते बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा ने जहां अपनी जान दी थी, वहीं पंचायत में 24 लाख रुपये की मदद का एलान हुआ। आर्थिक मदद की शुरूआत हुई, जिसके 50 लाख तक पहुंचने का संभावना है। सहयोग के हाथ बढ़े लेकिन उज्ज्वल तिरंगे में लिपटा अंतिम यात्रा पर चला गया। छात्रों ने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें फीस के अभाव में किसी भी छात्र को परीक्षा देने से मना नहीं किया जाए।
विज्ञापन

डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना में छह नवंबर को विवाद शुरू हुआ था। छात्र ने फीस जमा करने के लिए मोहलत मांगी थी लेकिन राहत नहीं मिली। आठ नवंबर को छात्र ने सिर्फ पांच हजार रुपये की व्यवस्था नहीं होने और उत्पीड़न से परेशान होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिस कारण छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिस कॉलेज में हादसा हुआ, सोमवार को वहीं छात्र का शव लगाया गया। पंचायत चली और गणमान्य लोग एकत्र हो गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसपी देहात अतुल बंसल ने गणमान्य लोगों के साथ सलाह की और यहां 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। पंचायत में इस मदद का मद नहीं बताया गया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया। सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक ने पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा भाकियू अराजनैतिक की ओर से गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने भी दो लाख रुपये की सहायता का भरोसा दिया।
पंचायत में अलग-अलग लोगों ने करीब अन्य छह लाख रुपये की मदद की बात कही। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद कराकर करीब 50 लाख रुपये की सहायता की रूपरेखा बनाई गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के दौरान भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की बात कही गई है। मदद के लिए हाथ उठो लेकिन तब तक उज्ज्वल अपनी अंतिम यात्रा पर निकल गया।

बुढ़ाना में डीएवी कॉलेज के सामने पंचायत में पहुंचे लोग : वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें