फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छात्र के आत्मदाह मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा से तहरीर को लेकर उठे सवालों पर नाराजगी जताई गई। मंत्री ने कहा कि पीड़ित पक्ष का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर समेत अन्य नेताओं ने डीएम-एसएसपी से बात की। मंत्री ने कहा कि फीस के लिए छात्र का आत्मदाह करना गंभीर मामला है। कॉलेज प्रशासन की ओर से संवेदनहीनता का परिचय दिया गया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश दिए कि वादी पक्ष जो भी रिपोर्ट लिखाना चाहता है, वह लिखी जानी चाहिए।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बुढ़ाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि यदि मामले में पुलिस प्रशासन की भी कोई ढिलाई पाई जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों से बातचीत के बाद रालोद नेता बुढ़ाना पहुंचे और छात्र के परिजनों से भी मुलाकात की।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें