फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब बहुरेंगे मिमलाना रोड के दिन

विज्ञापन
मिमलाना रोड पर टूटी पुलिया व गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आखिर कब बहुरेंगे मिमलाना रोड के दिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के आसपास स्थित कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली मिमलाना रोड डेढ़ दशक से बदहाल स्थिति में है। तीन माह से इस मार्ग की एक पुलिया टूटी हुई है, जिसका पुनर्निमाण तक नहीं किया जा सका। बरसात में यहां होने वाले भारी जलभराव की समस्या का भी कोई समाधान नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत बार इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
शहर के आबकारी रोड पर चुंगी नंबर-दो से शुरू होकर गांव मिमलाना के साथ ही न्याजूपुरा-शाहबुद्दीनपुर जाने वाला मुख्य मार्ग मिमलाना रोड डेढ़ दशक से बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह मार्ग गांव मिमलाना, शाहबुद्दीनपुर, न्याजूपुरा, शेरपुर, कल्लरपुर व कछौली को जोड़ते हुए रोहाना-चरथावल मार्ग तक जाता है। इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है। इसके साथ ही कई मोहल्ले भी स्थित हैं, जहां के हजारों लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल शहर आने-जाने के लिए करते हैं। इसके बावजूद नगरपालिका के साथ ही जिला प्रशासन भी इस बेहद महत्वपूर्ण मार्ग से पूरी तरह आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन

आखिरी बार यह मार्ग करीब डेढ़ दशक पूर्व बना था, अब तक यह मार्ग पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग पर एमजी पब्लिक स्कूल से ठीक पहले एक नाली की पुलिया तीन माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक नहीं कराया गया है। आसपास के दुकानदारों ने ही राहगीरों को सचेत करने के लिए टूटी पुलिया पर सामान रख दिया है। वहीं, बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पांच से छह फीट तक जलभराव हो जाता है, जिसके चलते इस मार्ग से निकलना पूरी तरह नामुमकिन हो जाता है। लोगों को रामलीला टिल्ला मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है।
छह से सात फीट की ऊंचाई पर बन रहीं दुकानें
मुजफ्फरनगर। कई गांवों को शहर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग मिमलाना रोड पर ग्रामीण उपभोक्ताओं की उपलब्धता के चलते पूरा बाजार सजा हुआ है, जहां हर तरह का सामान उपलब्ध है। बरसात में जलभराव से गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। अब इस मार्ग पर दुकानों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। जलभराव से बचने के लिए सभी दुकानों की ऊंचाई सड़क से छह से आठ फीट रखी जा रही है।
- मिमलाना रोड के व्यापारी रियाजुद्दीन व रिजवान का कहना है कि कई गांवों को शहर से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग का निर्माण लंबे समय से नहीं हुआ है। इसके चलते पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। तीन माह से मुख्य मार्ग की पुलिया टूटी है लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली है।
- बिजेंद्र व राव रहीम चौहान का कहना है कि बरसात में इस मार्ग पर पांच से छह फीट तक जलभराव होता है। पास ही मुख्य नाला होने से जलभराव के बाद पूरी सड़क पर एक फीट तक कीचड़ जमा हो जाता है, जिसे साफ होने में कई दिन लग जाते हैं। यह कीचड़युक्त पानी दुकानों में घुसने से हर साल लाखों का नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ता है। अब दुुकानों को छह से आठ फीट की ऊंचाई पर पुनर्निर्मित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि मिमलाना रोड के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। बहुत जल्द इस मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान जलभराव की स्थिति का भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

मिमलाना रोड पर जलभराव की समस्या के चलते सड़क से ऊंचाई पर हुआ निर्माण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मिमलाना रोड पर पुलिया के नीचे बहता नाला ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें