फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पौड़ी मार्ग पर थमे पहिये, सोलानी उफनी

विज्ञापन
भोपा की नई बस्ती में तालाब के निकट जल भराव में  मस्ती करते बालक। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आषाढ़ की झमाझम बारिश बृहस्पतिवार को आफत बन गई। सिर्फ पीछले 24 घंटे में 182.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। करीब 16 साल बाद लगातार इतने बादल बरसे हैं। जुलाई माह में अब तक 262.5 मिमी बरसात हो चुकी है। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर मिट्टी कटान के कारण भारी वाहन रोक दिए गए। मिट्टी हटवाकर रास्ता खुला लेकिन करीब 15 किमी का सफर ही ढाई से तीन घंटे में पूरा हुआ।
विज्ञापन

पुरकाजी खादर में सोलानी उफनने लगी है। शहर में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जलनिकासी की स्थिति देखी। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि बारिश के कारण शुक्रवार को कक्षा 12 तक के स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
गन्ना शोध संस्थान पर बुधवार से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 182.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कई साल ऐसे हैं, जब पूरे जुलाई माह में भी इतनी बरसात नहीं हुई। मीरापुर के गांव देवल के समीप बीआईटी चौकी के पास निर्माणाधीन हाईवे के अंडरपास में कईं फीट पानी भर गया। इसके अलावा हाईवे से मिट्टी बहकर सर्विस रोड पर आ गई। मिट्टी से वाहन फिसलने के कारण जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक तरफ बिजनौर और दूसरी तरफ मीरापुर बाईपास पर वाहन रोक दिए। इस कारण लंबा जाम लग गया। रोडवेज बसों में यात्री फंसे रहे। हाईवे पर पानी भर गया, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। एआरएम प्रभात सिन्हा ने कहा कि जाम में बसें फंसी रही। कई घंटे बाद अवागमन शुरू होने पर बसों की रवानगी हुई। एसओ मीरापुर राजीव कुमार ने बताया कि मिट्टी को जेसीबी से हटवाया गया। इसके अलावा देवल में हाईवे पर पानी भर गया था। एनएचएआई की टीम ने बजरी डलवाई है, जिसके बाद वाहन निकलवाए जा रहे हैं।

भोपा की नई बस्ती में तालाब के निकट जल भराव में  मस्ती करते बालक। संवाद

भोपा की नई बस्ती में तालाब के निकट जल भराव में  मस्ती करते बालक। संवाद

भोपा की नई बस्ती में तालाब के निकट जल भराव में  मस्ती करते बालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें