प्रिंस पैलेस में नवनिर्माण पश्चिमांचल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। अजय सिसौली ने कहा कि पश्चिमांचल महासभा के मुख्य कार्य पश्चिमी यूपी को अलग राज्य, हाईकोर्ट बेंच व किसानों, मजदूरों एवं युवाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना है।
मुज़फ्फरनगर। पश्चिमांचल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिसौली ने कहा कि पश्चिमांचल महासभा के मुख्य कार्य पश्चिमी यूपी को अलग राज्य, हाईकोर्ट बेंच व किसानों, मजदूरों एवं युवाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना है।
प्रिंस पैलेस में नवनिर्माण पश्चिमांचल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकार ने हमेशा पश्चिमी यूपी का शोषण किया है और हमेशा यहां के हर वर्ग की आवाज दबाने का कार्य किया है।
पश्चिमी यूपी का युवा जागरूक है और उसने अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष की ठान ली है, पश्चिमांचल महासभा में शाहजेब खान को प्रदेश अध्यक्ष, चौधरी धीरेंद्र सिवाच को प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सुमित चिकारा को प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, रश्मि बालियान को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विपिन चौधरी को क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ब्रज एवं सलमान कुरैशी को क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ हस्तिनापुर चुना गया। इस मौके पर विकास प्रताप ठेनुआ, राजीव मलिक, अंकित गोटका, विशाल चौधरी, नीरज गोस्वामी, अंकित शर्मा, शहादत खान उपस्थित रहे।