10:29 AM, 03-Dec-2023
West UP News Live: मुजफ्फरनगर में हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, बिजनौर में आपसी विवाद में हत्या
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर क्षेत्र में गांव कैथोड़ा के निकट हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक मुरादाबाद के रहने वाले थे। हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
हादसा रविवार सुबह हुआ। ग्राम कैथोड़ा के निकट खोई से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक मुरादाबाद के बिलारा निवासी बंटी पुत्र प्रेम सिंह, परिचालक नेक पाल पुत्र हरद्वारी और सात वर्ष की नितिका पुत्री नेकपाल की मौत हो गई।
हादसे में नेकपाल की पत्नी राजकुमारी, पुत्री स्वाति और सोनम पुत्र सचिन घायल है। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।