फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद साप्ताहिक बंदी भी सफल

विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दौरान बंद पडा भगत सिहं रोड का बाजार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद साप्ताहिक बंदी भी सफल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते लागू साप्ताहिक लॉकडाउन पूरी तरह खत्म होने के बाद मंगलवार को शहर क्षेत्र में हुई पहली साप्ताहिक बंदी पूरी तरह सफल रही। लॉकडाउन को भूल शहर की सड़कों पर वाहनों की कतार लगी रही, जिससे महावीर चौक पर जाम की भी स्थिति बनी रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटे।
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही शहर क्षेत्र में मंगलवार को पहली साप्ताहिक बंदी लागू की गई। पुलिस-प्रशासनिक सख्ती के बिना ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे। सुबह नौ बजे से पहले भी फल-सब्जियों व मेडिकल स्टोर्स को छोड़ किसी तरह की दुकानें नहीं खुलीं। शहर के सभी बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, लॉकडाउन को पीछे छोड़ मंगलवार को शहर की सड़कों पर वाहनों का रेला लगा रहा। लोग बाइक व कार लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आए, जिससे कई बार शिवचौक के साथ ही महावीर चौक पर जाम की स्थिति बनी। यातायात पुलिस महावीर चौक पर मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाने की जद्दोजहद करती रही, वहीं सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में शहर के प्रकाश चौक, महावीर चौक, कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड आदि पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के वाहनों को दौड़ा रहे लोगों के कागजात चेक करने के साथ ही अनियमितताएं मिलने पर जमकर चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें