फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्रों को कराया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
सदर तहसील में तहसील दिवस पर समस्या सुनते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्रों को कराया गया सैनिटाइज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सात महीने बाद तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अधिकारियों ने जिले की सभी चारों तहसीलों में लोगों की शिकायतें सुनीं। प्रार्थनापत्रों को भी सैनिटाइज कराया गया। डीएम, एसएसपी ने जानसठ तहसील में अपने सामने ग्लास कवर लगाकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आने वाली शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लेकर जल्द निस्तारण करें। नागरिकों को संपूर्ण समाधान दिवस की जानकारी नहीं होने के कारण मंगलवार को कम ही फरियादी दिवस में पहुंचे। चारों तहसील में 109 ही शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से मात्र सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
वैश्विक महामारी का कारण बने कोविड के कारण फरवरी माह में संपूर्ण समाधान दिवस बंद कर दिए गए थे। अब अनलॉक होने पर शासन ने फिर से हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस लगाने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सदर तहसील में एडीएम प्रशासन अमित सिंह और एसडीएम दीपक कुमार ने शिकायतें सुनीं। 29 शिकायतें आई, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। अधिकांश शिकायतें राजस्व, बिजली और पुलिस विभाग से संबंधित रही। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
विज्ञापन

जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस में कम संख्या में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने शिकायतों को सुना। दिवस में 35 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। फरियादियों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। एसडीएम अमृतपाल कौर, तहसीलदार अमित कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बुढ़ाना। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समाधान दिवस की जानकारी नहीं हो पाई। जानकारी के अभाव में समाधान दिवस में मात्र 15 फरियादी पहुंचे। दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। एक-एक फरियादी अधिकारियों के सामने पहुंचे। एडीएम कुमार भूपेंद्र व तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं संबंधी शिकायतें संबंधित अधिकारी को भेजी गई।
विज्ञापन

खतौली। अधिकारियों समेत फरियादियों ने कोविड के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखी। 30 फरियादियों में से चार की समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर ही कर दिया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायत का निस्तारित किए जाने को कहा गया। हालांकि लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसलिए कम लोग आए। अधिकारी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मौजूद रहे। एडीएम आलोक कुमार ने शिकायतें सुनी। एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें