फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश से नगर में चौतरफा जलभराव 

Mon, 15 Aug 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में हुए जलभराव से होकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार दोपहर को तेज बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शिवचौक पर पानी इतना एकत्र हो गया कि दुकानों के अंदर तक घुस गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान हुआ। वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो गया। शहर के निचले इलाकों में भी जल भराव से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


रविवार को दिन में लगातार हुई वर्षा से शहर की सड़के पानी से भरकर चली। तेज वर्षा से स्थिति यह हुई कि शिवचौक, प्रकाश चौक, आर्यपुरी, नई मंडी में कई रास्तों से लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया। घंटों तक शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई।

शिवचौक पर एसडी मार्केट की कुछ दुकानों में पानी भर गया। दुपहिया और चौपहिया वाहनों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। लगातार दो घंटे तक हुई वर्षा से जन जीवन भी प्रभावित हो गया। रोडवेज और ट्रेन में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। लोग जहां थे वहीं पर फंसे रहे। बरसात रुकने के बाद भी एक घंटे तक शिव चौक, मीनाक्षी चौक पर जल भराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें