फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वहलना औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या, गंदगी से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज ऐसोसिएशन की ओर से उपायुक्त उद्योग को लिखे गए पत्र में औद्योगिक क्षेत्र में जल भराव और कूड़े से फैल रही गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। चार माह से रुका इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य भी पूर्ण कराने की मांग है।
आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने बताया कि वहलना जैन मंदिर और पुलिस चौकी के बीच नगर पालिका की भूमि पर बड़ी मात्रा में कूड़ा डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों एवं आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि नगर पालिका को आईआईए ने समस्या से अवगत कराया है। समस्या निस्तारण के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है।
पालिका ईओ पवन कुमार का कहना है कि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। जल भराव की समस्या का भी निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें