फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की पाइप लाइन फटी, मकानों के फर्श धंसे

विज्ञापन
जानसठ में पाइप लाइन फटने से मकानों के फर्श धंसे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन फटी, मकानों के फर्श धंसे
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत की ओर से कस्बे के एक मोहल्ले में भूमिगत पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पानी की पाइप लाइन फट गई। जिससे मोहल्ले में पानी भर गया और कई मकानों के फर्श धंस गए। शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जुम्मा के निकट वार्ड नंबर 11 में नगर पंचायत की ओर से कुछ माह पूर्व भूमिगत पानी की पाइप लाइन बिछाकर उसके ऊपर इंटरलॉकिंग से सड़क बनाई गई थी। सोमवार को मोहल्लेवासियों ने अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला को बताया कि पानी की पाइप लाइन फटने की वजह से मोहल्ले में जलभराव हो गया और घरों के फर्श धंस गए हैं। जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ले वालों का कहना है कि मकानों की नींव में भी पानी भरा हुआ है। शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पानी की पाइप लाइन और नुकसान का निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि पाइप लाइन लीक हो गई थी। जिसकी वजह से रास्ते पर पानी भर गया। पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें