फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा, नाव में बैठकर नदी पार कर रहे लोग

विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नांव में बैठकर चारा लाते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। एक माह बाद भी सोलानी नदी में कई फीट पानी भरा होने से ग्रामीणों को नाव में बैठकर सोलानी नदी पार कर खेतों से चारा लाना पड़ रहा है। जंगलों और खेतों में पानी भरा होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

20 जुलाई को उत्तराखंड की पहाड़ियों से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी उफान पर आ गई थी। पानी नदी से बाहर निकलकर गांव रजगल्लापुर, रामनगर, शेरपुर नंगला, पांचली, सुहेली, जिंदावाला, चानचक, चमरावला, अलमावाला आदि गांवों के रास्तों सहित सैकड़ों बीघा जंगलों व खेतों में भर गया था। रास्तों से पानी हट जाने से ग्रामीणों का आवागमन तो चालू हो गया था मगर उत्तराखंड की पहाड़ियों से बार-बार पानी छोड़े जाने से डेढ़ माह बाद भी जंगलों व खेतों में पानी भरा हुआ है। सोलानी नदी में करीब छह फीट पानी होने से ग्रामीण नाव में बैठकर ही नदी पार करने को मजबूर हैं।
जंगलों व खेतों में कई-कई फीट पानी भरा होने से खेतों में दल-दल जैसे हालात बन गए हैं। ग्रामीणों को खेतों पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या बनी हुई है। कुछ ग्रामीण बामुश्किल नाव में रखकर चारा ला पा रहे हैं। सरदार कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, देवेंद्र खालसा, जोगेंद्र सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, साधू राम, बिजेंद्र सिंह, सुनील बारी, बलवंत सिंह, अजमेर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पानी खेतों में भरा होने से ज्वार की फसल खराब हो गई है और चारा नहीं मिलने से पशुओं को भूसा खिलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें