फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य गंगा बैराज का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

विज्ञापन
बैराज पर चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही गंगा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी वर्षा के के कारण हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे पानी से मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। जिससे आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हरिद्वार से 104513 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सिंचाई विभाग व खादर क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। शुक्रवार सुबह मध्य गंगा बैराज पर डाउनस्ट्रीम में 219. 40 जलस्तर दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा से गंगा बैराज पर जलस्तर की बढ़ना घटना लगातार जारी है। हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे पानी से मध्य गंगा बैराज पर खतरा मंडराने लगा है। गंगा के नजदीक गांव खेड़ा मुजाहिदपुर के जंगलों मेें जल लगातार बढ़ रहा है। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। सिंचाई विभाग द्वारा संचालित रामराज, देवल, लालपुर रहड़वा स्थित बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। मछुआरों व गंगा के निकटवर्ती गांवों में रह रहे ग्रामीणों को गंगा में ना जाने की चेतावनी भी दी गई है। रोजाना हरिद्वार से छोड़े जा रहे जल से मध्य गंगा बैराज पर तैनात सिंचाई विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई है। मध्य गंगा बैराज पर तैनात जेई अशोक जैन ने बताया कि भारी बारिश के कारण हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे जल से मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। सभी चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। वही मध्य गंगा बैराज के निकटवर्ती गांवों में रह रहे ग्रामीणों को गंगा में ना जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें