नई मंडी स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में पीईटी अभ्यर्थियों के बैठने का इंतजाम करती हुईं श
- फोटो : संवाद
मुजफ्फरनगर। शनिवार को शुरू होने वाली दो दिवसीय पीईटी परीक्षा के लिए जिले में 22 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार को पंचायत सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक ली। इसमें नई मंडी स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के कक्षों से पानी टपकने की बात सामने आई। विद्यालय के दूसरी मंजिल के चार कक्षों से लगातार पानी टपक रहा है।
जिलाि धकारी की फटकार के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय के अन्य कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई।
नवनियुक्त प्रधानाचार्या शुकंतला देवी ने बताया कि विद्यालय काफी पुराना है। दूसरी मंजिल के चार कक्ष जर्जर अवस्था में हैं। जुलाई माह में डीआईओएस कार्यालय इसकी रिपोर्ट भी भेज दी गई थी। प्रबंध समिति भी पिछले छह सालों से गठित नहीं हुई है। इस स्थिति के कारण इन भवनों का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने कहा कि विद्यालय के जर्जर कक्षों की रिपोर्ट के बाद विद्यालय प्रशासन को अनुमति दी गई थी कि अन्य मदों में आए बजट का प्रयोग कर निर्माण कार्य कराएं।