पेपर मिल की रद्दी में आग लगी
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात को भोपा रोड पर स्थित सिल्वरटोन पेपर मिल की रद्दी के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर रमाशंकर तिवारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है। विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
डीएफओ ऋषभ पंवार ने बताया कि देर रात पेपर मिल परिसर में गोदाम में रद्दी पेपर भरा था। उसी में किसी कारण से आग लगी। आग फैली नहीं, बल्कि रद्दी भीगी हुई होने के कारण आग रिसती रही और काफी धुआं हो गया। देर रात सूचना पर विभागीय अफसर टीम के साथ दो गाड़ियां लेकर पहुंचे। इसी दौरान पेपर मिल वालों की भी तीन गाड़ी आ गई। करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।