पूरी तरह अवैध निकला गोदाम व भंडारण
मुजफ्फरनगर। गांव सहावली में स्थित गोदाम पर बुधवार सुबह फ्यूल ऑयल (काला तेल) के टैंकर में लगी आग ने बड़े अवैध धंधे का खुलासा किया है। जांच में गोदाम के साथ ही तेल का भंडारण भी पूरी तरह से अवैध पाया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली में स्थित नमकीन गोदाम की आड़ में चल रहे तेल के अवैध भंडारण के खेल का खुलासा हुआ है। दमकल विभाग की जांच में न केवल गोदाम, बल्कि उसमें किया जा रहा फ्यूल ऑयल का भंडारण भी पूरी तरह से अवैध पाया गया है। बृहस्पतिवार को दमकल विभाग द्वारा गोदाम संचालक पवन बंसल को नोटिस जारी कर उनसे इस संबंध में सभी कागजात तलब किए गए हैं। वहीं, गोदाम मालिक से 14 बिंदुओं पर अलग से रिपोर्ट तलब की गई है। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि गोदाम स्थापना के साथ ही उसमें तेल भंडारण के जाने से संबंधित किसी तरह की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है। अग्निकांड को लेकर एनओसी भी दमकल विभाग से किसी तरह की एनओसी भी किसी बायोडीजल पंप संचालक द्वारा नहीं ल गई है। सीएफओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को दी जाएगी, जिसके बाद उनके आदेश पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।