फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस की शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव विज्ञाना के समीप नहर की पटरी पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से वांछित बदमाश घायल हो गया। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ। वहीं, उसके तीन साथी बचकर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाश के कब्जेे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल दोपहर में पुलिस बल के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दो बाइक पर चार बदमाश आ रहे हैं। कुछ समय बाद चारों बदमाश विज्ञाना गांव के सामने पहुंचे तथा पुलिस को देखकर नहर की पटरी पर बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसके चलते एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल होकर बाइक समेत खेत में जा गिरा। मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने सेे पुलिसकर्मी इरफान भी घायल हुआ। तीन बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। इस दौरान घायल बदमाश विकास पुत्र वेदप्रकाश निवासी मोहल्ला पश्चिम पछाला कृष्णापुरी निवासी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की। उसे पुलिस ने कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ विजय गौतम का कहना है कि घायल बदमाश थाना बुढ़ाना एवं कैराना क्षेत्र से ट्रक लूट व मुठभेड़ में वांछित था। उसके पांच साथी बृहस्पतिवार को कैराना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें