फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती दोपहर में राशन के लिए इंतजार

विज्ञापन
कुन्दनपुरा में राशन की दुकान पर लगी कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राशन की दुकानों से हो रहे निशुल्क चावल और चना पाने के लिए रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। तपती दोपहर में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन में राशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को वितरण के तीसरे दिन भी नगर की अधिकांश दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शामली बस स्टैंड के पास, साकेत कॉलोनी, आर्यपुरी, रामपुरी समेत अन्य मोहल्लों की राशन की दुकानों पर लोग तपती धूप में भी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ थककर अपने थैले लाइन में रखकर छांव में बैठे नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन का वितरण हुआ। ई-पॉस में अंगूठा लगवाने से पहले और बाद में उपभोक्ताओं के हाथों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें