फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ मतदान और दूसरी तरफ बैंड, बाजा और बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ मतदान और दूसरी तरफ बैंड, बाजा और बरात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। युवा बोले मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ माना जाता है। मतदाता अपने एक मत से एक योग्य उम्मीदवार को चुन सकता है और मत का प्रयोग ना करने के कारण ही गलत उम्मीदवार को मौका भी मिल सकता है। 10 फरवरी को शादी के साए में भी मतदान का रंग को फीका नहीं पड़ने देना है। इसी उद्देश्य से वह शादी की रस्मों के बीच मतदान कर ही बारात लेकर दुल्हन के घर जाएंगे। मतदान के दिन शादियों का शुभ मुहुर्त है।
भोपा के गांव महमूदपुर माजरा निवासी किसान के बेटे सौरभ कुमार का कहना है कि 10 फरवरी को उसकी शादी है और इसी दिन मतदान का महापर्व भी है। दोनों ही कार्य जरूरी है। इसलिए शादी की रस्मों के बीच पहले मतदान करेंगे और इसके बाद ही बारात लेकर दुल्हन के घर जाएंगे। जो व्यक्ति अपने मत का प्रयोग नहीं करेगा वह उनका बाराती भी नहीं बन पाएगा। सौरभ ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि अपने मत का सदुपयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

बीकॉम के छात्र गांव योगेंद्र नगर निवासी अर्जुन कुमार का कहना है कि 10 फरवरी को उसकी शादी है। वह मत और मतदान की अहमियत को भली-भांति जानते हैं इसलिए उसने निर्णय लिया है कि वह सबसे पहले अपने मत का प्रयोग करेगा और इसके बाद ही बारात लेकर दुल्हन के घर जाएगा। घर पर आने वाले समस्त मेहमानों से भी कहा है कि वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही शादी में शामिल हो।
विज्ञापन

भोपा थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल बिजेंद्र राठी का कहना है कि 10 फरवरी को उसके बेटे विजय राठी की शादी है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा समस्त मेहमानों सगे संबंधियों को पहले ही अवगत कराया गया है कि वह वोट डालकर ही कार्यक्रम में शामिल हो उसके बेटे विजय राठी ने भी यह संकल्प लिया है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर ही बारात लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें