फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वेच्छा से रक्तदान कर बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वेच्छा से रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का आयोजन स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्त दान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक शिविर में रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान करने वालों का ब्लड ग्रुप के साथ अन्य जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जिसके जरिए वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें