फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज को हक नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज को हक नहीं मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विश्वकर्मा मैथिल पांचाल समाज के ऊपर उत्पीड़न और अत्याचार सबसे ज्यादा हुआ है। भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस कि छुट्टी को भाजपा सरकार ने निरस्त कर भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राज में पत्रकारों की हत्याएं हुई और उन्हें बिल्कुल भी न्याय नहीं मिला। भाजपा राज में ही उन्नाव, पीलीभीत, शाहजहांपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटियों के साथ हुए बलात्कार में भाजपा नेताओं ने मौन साधे रखा। सपा सरकार के दौरान विश्वकर्मा समाज के पट्टे का आदेश तथा नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र देने के आदेश को भाजपा सरकार ने रोककर समाज को बेरोजगार बनाया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, देशपाल पांचाल, असद पाशा, अलीम रोशन, डॉ इसरार अल्वी, अरशद मलिक, सलमान त्यागी, नवेद रंगरेज, सागर कश्यप, मेहताब सैफी, साकिब मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें