फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विशांत मौर्य और सना 1500 मीटर दौड़ में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तहसील स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन रविवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किया गया। खेलकूद की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में विशांत मौर्य और बालिका वर्ग में सना सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

कोच डॉ. राहुल कुशवाहा ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में अर्जुन मलिक और बालिका वर्ग में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर में विशु और फिजा ने बाजी मारी। शॉटपुट में आरव और अनुश्री ने सीनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंकुश और आरुषि, सब जूनियर वर्ग में अभिनव और शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ऊंची कूद सीनियर वर्ग में सलोनी और जूनियर वर्ग में पायल ने पहला स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में बालक वर्ग में राजा और बालिका वर्ग में अलीशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रितिक और अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में सीनियर बालक वर्ग में राजा और बालिका वर्ग में अलीशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें