फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म की वीडियो बनाकर वायरल की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुकर्म की वीडियो बनाकर वायरल की
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पांच युवकों के खिलाफ तमंचे के बल पर आतंकित कर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने कुकर्म की वीडियो बना कर उसे वायरल कर दी। रुपये के लेनदेन के मामले में वारदात बताई गई है। पीड़ित ने दोस्त को नामजद करते हुए चार को अज्ञात दर्शाया है।
विज्ञापन

कुटेसरा चौकी क्षेत्र के एक गांव के युवक का आरोप है वह जयपुर में कई सालों से आलमारी बनाने का कार्य करता है। काफी दिनों से गांव में आया हुआ है। वहां उसकी दोस्ती उसके पड़ोसी गांव के युवक के साथ हो गई थी। विश्वास करते हुए दोस्त को एक लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर आरोपी रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि बीती तीन सितंबर को उसने पीड़ित युवक को गांव के बाहरी छोर कब्रिस्तान के पास रुपये देने के लिए बुलाया। वादे के मुताबिक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी दोस्त ने तमंचे के बल पर युवक को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और उसके साथ सभी आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया। आतंकित करते पीड़ित की वीडियो बना दी। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए थे। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। शुक्रवार को किसी ने वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करा दिया। दरोगा योगेंद्र चौधरी ने बताया वीडियो में कुछ साफ नहीं है। मामले में तफ्तीश के बाद मामले में हकीकत मालूम चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें