फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटिंग प्रतियोगिता में विपिन ने मारी बाजी

विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देते डॉ वीरपाल निर्वाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेटिंग प्रतियोगिता में विपिन ने मारी बाजी
विज्ञापन

भोपा। यूसुफपुर स्थित हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विपिन करहेड़ा प्रथम, उजमा पटौली द्वितीय, सुहानी बेहडा थ्रू तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के आधार पर विपिन करहेड़ा प्रथम, उजमा पटौली द्वितीय, सुहानी बेहडा थ्रू तृतीय, नगमा तिस्सा चतुर्थ व आरजू नंगला बुजुर्ग की पेंटिंग पांचवें स्थान पर रही। समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनसंख्या को नियंत्रित करना बहुत ही आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक सौरभ सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, शिक्षक ब्रिजेश कुमार, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा चौधरी, दीपा, आशीष कुमार, रोहताश, सुनील, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें