फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ग्राम प्रधानों ने घेरा विकास भवन, सीडीओ को अपने बीच बैठाया, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात

Wed, 15 May 2024 04:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधानों ने विकास भवन घेर कर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों ने सीडीओ को भी अपने बीच में बैठा लिया। वहीं, राकेश टिकैत भी धरने में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम प्रधानों ने सात घंटे के धरना प्रदर्शन में अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि अब उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे। किसी भी प्रधान को परेशान किया गया तो अखिल भारतीय प्रधान संगठन विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


बुध्ववार को विकास भवन में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चरथावल विकास खंड में प्रधानों पर दर्ज मुकदमे को समाप्त किया जाना चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पुंडीर ने कहा कि सीडीओ मनमानी कर रहे हैं। जो कार्य जनहित में नहीं है, उनको करने के लिए प्रधानों को मजबूर किया जा रहा है। दूधाहेड़ी के प्रधान जिलाध्यक्ष अशोक राठी ने कहा कि प्रधान सामूहिक इस्तीफा देने के लिए यहां आए हैं। प्रधान के पद में सम्मान और स्वतंत्रता नहीं रह गई है। ग्राम पंचायत एक स्वतंत्र बॉडी है, इसमें सीडीओ मनमानी कर रहे हैं। हंगामे प्रदर्शन के बाद बातचीत से प्रधान शांत हुए और वापस लौट गए। चेतावनी दी गई कि समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन फिर प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति

कोई प्रधान जेल नहीं जाएगा : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि गांवों में फंड नहीं है। प्रधानों ने ब्याज पर पैसे लेकर गोशाला बनाई, अब पैसा है नहीं है। सिस्टम में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिन प्रधानों पर एफआईआर हुई है, कोई जेल नहीं जाएगा। अफसर प्रधानों पर नाजायज दबाव बना रहे हैं। प्रधान अपनी जेब से पैसे दे देंगे, लेकिन घर-घर जाकर 50-50 रुपये एकत्र नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा

इन प्रधानों ने रखे विचार
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पुंडीर, जिलाध्यक्ष अशोक राठी, रविन्द्र प्रधान, उस्मान, शुएब अहमद, प्रीति चौधरी, जहीर अहमद, सतेन्द्र बालियान, राहुल भौराकलां, मनोज कुमार, सुभानी चित्तौडा, मोनू भराहेडी, बबलू खेडी गनी, शिवेंद्र कुमार, संजय त्यागी, आदित्य चंगेज खां ने विचार रखें। ग्राम सचिव पंकज कुमार, अनुरोध सिंह, रविंद्र नागर, हरीश चन्द्र, उमेश कुमार, विनय त्यागी, पवन कुमार, आलोक कुमार, सुरजीत सिंह, निसार अहमद, अवधेश पुंडीर और मोहन कुमार ने संबोधित किया।

मायके गई बहू भी ला रहे प्रधान : चौधरी
हैदरपुर जलालपुर की ग्राम प्रधान प्रीति चौधरी ने कहा कि प्रधानी करना आसान नहीं रह गया है। प्रधानों को अपनी फसल का पैसा भी लोगों के कामकाज के लिए खर्च करना पड़ता है। यहां तक की रूठकर मायके गई बहुओं को लिवाने के लिए बिना वजह के बिचौलिये ग्राम प्रधान बने हुए हैं। ऐसे में गाड़ी, चाय नाश्ता और रूठी बहू का लाना पड़ रहा है। लोगों का मान मनौव्वल करने सहित अन्य खर्च भी प्रधानों के जिम्मे है।

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि मनाई
ग्राम प्रधानों ने धरना शुरू करने से पहले धरना स्थल पर ही मेज लगाकर किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किसान हित में किये गये उनके योगदान और बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

प्रधानों ने धरने पर ये मांगें भी रखीं
- चरथावल के प्रधानों पर दर्ज किए मुकदमे स्पंज किए जाएं।
- राज्यवित्त का चार प्रतिशत गोशाला पूल धनराशि को बंद किया जाए।
- आरआरसी निर्माण कार्य की वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति दिलाई जाए।
- लीचपीट निर्माण में अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।
- आरटीआई में अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाए।
- आरआरसी में मैनपावर का भुगतान।
- मनरेगा में पक्के निर्माण कार्य में अनावश्यक दबाव खत्म हो
- दो वित्तीय वर्ष से रुका भुगतान कराया जाए।
- छुट्टा पशु पकड़वाने व अंत्येष्टि का बजट दिलाने की मांग।
- ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना से इतर कोई अन्य कार्य नहीं कराया जाए।
- जन शिकायत एप पर प्राप्त शिकायतों की सुनवाई बंद कराई जाए।
- भूसादान और बिजली बिल जमा कराने पर दबाव नहीं बनाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें