फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यामू में कोविड़ जांच टीम के घिराव, पुलिस मौके पर पहुंची

विज्ञापन
न्यामू में जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ग्रामीणों ने न्यामू में कोविड जांच टीम को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। न्यामू गांव में पॉजिटिव मरीजों के खुले में घूमने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एतराज किया। इस पर ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने कोविड सेंपल की जांच की। बाद में दो मरीजों को एंबुलेंस से बेगराजपुर मेडिकल हॉस्पिटल भिजवाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को न्यामू में डॉ. सुधा गुप्ता, आरआरटी अरुण कुमार, एलटी नैय्यर आलम और एएनएम प्रीति मरीजों की जांच के लिए कैंप में मौजूद थे। दो दिन पहले गांव में 19 मरीज संक्रमित पाए गए थे। पॉजिटिव होने के बावजूद कुछ मरीज खुले में घूमते पाए गए, तो ग्रामीणों और टीम ने आपत्ति की। इस पर कुछ लोगों ने जांच गलत बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। चरथावल में 115 लोगों के गांवों से और 159 कस्बे से कोविड जांच के नमूने लिए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। हंगामे के कारण इस गांव में सिर्फ 13 नमूने लिए जा सके हैं। वहीं, न्यामू से सर्विलांस सीरम सर्वे टीम ने इम्यूनिटी जांच के लिए बच्चों और महिलाओं सहित 24 के नमूने सुरक्षित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें