छपार। क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों में बुखार से दहशत का माहौल बना हुआ है।
पिछले दो माह से गांव तेजलहेडा बुरी तरह से बुखार की चपेट में आ चुका है। एक - एक घर में कई मरीज बुखार से पीड़ित हैं। वायरल और डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। गांव के पूर्व प्रधान नरपत सिंह ने बताया कि गांव में बुखार से एक महिला व एक बच्चे सहित तीन मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग मुजफ्फरनगर, मेरठ व रुड़की के अस्पतालों में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहे हैं। जबकि इससे अधिक संख्या में गांव में ही इलाज करा रहे है। ग्रामीणों का कहना है स्वास्थ्य विभाग की ओर कोई मदद नहीं मिल रही है और न ही कोई कर्मी गांव में आया है।