फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ग्रामीणों ने तीन पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, दुकान पर फर्जी तरीके से कारतूस रख अवैध वसूली का आरोप

Sat, 16 Oct 2021 10:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

ग्रामीणों ने अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। इससे पहले भी यही पुलिसकर्मी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र के गांव लालपुर रहडवा में ग्रामीणों ने तीन पुलिसकर्मियों को एक मकान में बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने गांव के एक मेडिकल स्टोर संचालक नीरज की दुकान के काउंटर पर फर्जी तरीके से कारतूस रखकर तलाशी में उन्हें बरामद दिखाते हुए थाने ले जाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


आरोप ये भी है कि इससे पहले भी यही पुलिसकर्मी तीन बार इसी तरह गांव में फल व सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली कर चुके हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसएसपी को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ अक्षय शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। देर रात तक गांव में हंगामा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें